
देहरादून हरियाली तीज🌿🌿🌿____________एम.के.पी. कॉलेज की पूर्व छात्राओं का दिखा उत्साह, 1967 बैच की छात्रा से लेकर तीज क्वीन तक रहा समारोह में खास आकर्षण

देहरादून________ 22 अगस्त 2026 एम.के.पी. (पी.जी.) कॉलेज की नवगठित पूर्व छात्रा परिषद ने तीज उत्सव के माध्यम से न केवल नूतन सत्र का शुभारंभ किया, बल्कि कॉलेज की गौरवशाली विरासत और पूर्व छात्राओं के आपसी जुड़ाव को भी जीवंत किया।

समारोह में महाविद्यालय की वर्ष 1967 की छात्रा श्रीमती प्रभा भामरी की विशेष उपस्थिति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
वहीं कॉलेज की पूर्व छात्रा एवं सुप्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीमती हिमानी शिवपुरी ने अपनी अनुपस्थिति के बावजूद शुभकामना संदेश भेजकर कॉलेज से अपने भावनात्मक जुड़ाव को व्यक्त किया।
तीज उत्सव में रैंप वॉक, रंगारंग प्रस्तुतियां और तीज क्वीन चयन जैसे कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिए।
55 वर्ष से अधिक और 55 वर्ष से कम आयु वर्ग में आयोजित रैंप वॉक ने कार्यक्रम को खास आकर्षण दिया और पूर्व छात्राओं में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में डॉ. ममता सिंह, पैट्रन एवं प्राचार्य के निर्देशन में आयोजित हुआ।
विशेष योगदान ,🌿🌿🌿🌟🌸🌸🏵️🎤💪🏻💪🏻🖋️⭐
पुष्पा भल्ला — अध्यक्ष
डॉ. ममता सिंह — प्राचार्य, एम.के.पी. (पी.जी.) कॉलेज, देहरादून
श्वेता एस. रत्तानी — उपाध्यक्ष
शालू जैन — सचिव
डॉ. स्वेता चौहान — संयुक्त सचिव
डॉ. अनुराधा गुसाईं — कोषाध्यक्ष
देवयानी बिश्नोई — सांस्कृतिक समिति
डॉ. शारदा सहगल — सांस्कृतिक समिति
अदिति करनवाल — जनसंपर्क (Public Relations
पूर्व प्राचार्य डॉ. सरिता कुमार, सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. निम्मी रैना, डॉ. किरण सूद, श्रीमती सुधा जुगरां सहित अन्य सम्मानित सदस्यों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती हरविंदर, श्रीमती सुधा जुगरां एवं अन्य सदस्यों का आर्थिक सहयोग भी प्राप्त हुआ। मंच सज्जा एवं साउंड व्यवस्था में श्री सतीश एवं श्री जितेंद्र सिंह छेत्री ने सहयोग दिया, पूर्व छात्रा परिषद ने कहा कि आने वाले समय में छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण, कौशल विकास और प्रतिभा संवर्धन के लिए ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किया जाएगा। तीज का यह आयोजन पूर्व छात्राओं के उत्साह, सहयोग और सहभागिता के कारण एक यादगार एवं शानदार शुरुआत के रूप में सामने आया।
