देहरादून। रायपुर विधानसभा के अंतर्गत शिवनगर क्षेत्र में आज युवा कांग्रेस के राष्ट्र संयोजक श्री भूपेंद्र सिंह नेगी (भुप्पी) द्वारा श्री प्रीतम सिंह जी के मार्गदर्शन में एक निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श देना तथा आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराना था।शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, राज्य आंदोलनकारी एवं रेड क्रॉस के कोषाध्यक्ष श्री मोहन खत्री जी ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने श्री भूपेंद्र सिंह नेगी द्वारा किए जा रहे जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी प्रयास निरंतर जारी रहने चाहिए।शिविर में अरिहंत हॉस्पिटल की चिकित्सक टीम द्वारा बड़ी संख्या में पहुँचे क्षेत्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं एवं अन्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक शिविर का लाभ उठाया।इस अवसर पर श्री भूपेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि श्री प्रीतम सिंह जी के मार्गदर्शन में जनसेवा के ऐसे कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी रायपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम में अजेंद्र गुसाईं जी, दीपक खंडोरी जी, दिवाकर ध्यानी जी, ऋषभ चौधरी जी, अनुप पाल जी, सुशील नमोली जी, दीपक रमौला जी, इमरान खान जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने में अरिहंत हॉस्पिटल की पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।अंत में श्री भूपेंद्र सिंह नेगी ने सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की सेवा ही उनका सर्वोच्च उद्देश्य है और भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।— भूपेंद्र सिंह नेगी (भुप्पी)राष्ट्र संयोजक, युवा कांग्रेसपूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेसपूर्व जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेसपूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष, उत्तराखंड
