सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा करते मंत्री गणेश जोशी*

*सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा करते मंत्री गणेश जोशी*

देहरादून, 28 जुलाई। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को विभागीय योजनाओं एवं लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सैन्य धाम के अंतिम चरण के सभी कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए तथा सैन्य धाम के लोकार्पण से संबंधित तैयारियां और कार्यक्रम की रूपरेखा तय समय सीमा के भीतर किया जाए। मंत्री जोशी ने निर्देश दिए कि लोकार्पण से पूर्व प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने सचिव सैनिक कल्याण को मुख्यमंत्री घोषणाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेशभर के सैनिक विश्राम गृहों के जीर्णोद्धार की कार्ययोजना तैयार करने तथा भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने हेतु उपयुक्त स्थानों का चयन करने के निर्देश भी दिए। विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए प्रस्तावित 150 कक्षों के आधुनिक छात्रावास के निर्माण हेतु शीघ्र वैकल्पिक भूमि तलाशने के भी निर्देश दिए, ताकि परियोजना में अनावश्यक विलंब न हो।बैठक में सचिव सैनिक कल्याण युगल किशोर पंत, अपर सचिव एवं निदेशक सैनिक कल्याण श्याम सिंह, प्रबंध निदेशक उपनल ब्रिगेडियर जेएएस बिष्ट सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *