स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट की स्मृति में बाल कल्याण परिषद परिसर में हुआ पौधारोपण

देहरादून।_________ बाल कल्याण परिषद के भवन परिसर में उत्तराखंड राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ जननेता स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट की पुण्य स्मृति में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बाल कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष, राज्य आंदोलनकारी एवं समाजसेवी श्री मोहन सिंह खत्री ने स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष, तीन बार विधायक, डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून के छात्रसंघ अध्यक्ष तथा जिला न्यायालय के अधिवक्ता रहे। इसके अतिरिक्त उन्होंने अनेक सामाजिक एवं जनसंगठनों का नेतृत्व किया और पृथक उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर चले जनआंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।श्री खत्री ने कहा कि स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट एक ऐसे विकास पुरुष थे, जो सदियों में जन्म लेते हैं। उनकी स्मृति में लगाया गया यह पौधा जब विशाल वृक्ष बनेगा, तब आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष, सेवा और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा तथा यह संदेश देगा कि जमीन से जुड़कर कार्य करने वाला व्यक्ति किस प्रकार जीवन में ऊँचाइयों को प्राप्त करता है।पौधारोपण कार्यक्रम में श्री मोहन सिंह खत्री, श्री राजेन्द्र सिंह रावत, श्री कमलेश्वर प्रसाद भट्ट, श्री वी. के. डोभाल, श्रीमती कुसुम कोठारी, श्रीमती जयंती खत्री, श्री रमेश खत्री, श्री ललित मोहन लखेड़ा, श्रीमती किरण खंडूरी, श्री योगेन्द्र सिंह रावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
