पंचायती राज विभाग के सचिव से संगठन के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, प्रमुख मांगों पर हुई सकारात्मक चर्चा

देहरादून, 28 जुलाई।________प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश भारती के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने आज उत्तराखण्ड शासन के पंचायती राज विभाग के सचिव श्री नीतेश कुमार झा से उनके सचिव पद पर नियुक्त होने के उपलक्ष्य में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।________भेंट के दौरान संगठन की विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों एवं पंचायती राज विभाग से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने विभाग के समक्ष कर्मचारियों के हितों से संबंधित प्रमुख विषयों को गंभीरता से रखा। इस अवसर पर सचिव महोदय ने सभी मांगों को सकारात्मक दृष्टिकोण से सुनते हुए उनके यथोचित एवं शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि सचिव महोदय के नेतृत्व में पंचायती राज विभाग में कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा विभागीय व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।_________इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक श्री दीपक नेगी, जिला अध्यक्ष पौड़ी श्री योगेन्द्र राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विजय कुमार टम्टा तथा श्री रविन्द्र बोरा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
