भारतीय जैन मिलन ने मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कानूनी कार्रवाई की मांग*

*भारतीय जैन मिलन ने मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कानूनी कार्रवाई की मांग*

देहरादून_____भारतीय जैन मिलन के नेतृत्व में जैन समाज के प्रतिनिधियों ने बुधवार को एडीएम स्मिता परमार जायसवाल को माननीय प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर श्रीमती मेनका गांधी द्वारा जैन धर्म एवं दिगंबर संतों की पिच्छिका के संबंध में दिए गए कथित भ्रामक एवं तथ्यहीन बयान पर गहरा विरोध दर्ज कराया।ज्ञापन में मधु सचिन जैन केंद्रीय महिला संयोज़िका ने जानकारी देते हुए बताया कि मिथ्या आरोपों के विरोध में धार्मिक भावनाओं को भड़काने (Sections of BNS/IPC) का आपराधिक मुकदमा दर्ज करने हेतु विरोध प्रदर्शन ज्ञापन देना जरूरी हो गया हैजैन धर्म अहिंसा, करुणा और “जियो और जीने दो” के सिद्धांत पर आधारित है। समाज का कहना है कि पिच्छिका के निर्माण के लिए मोरों की हत्या किए जाने संबंधी बयान असत्य है तथा इससे जैन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पिच्छिका प्राकृतिक रूप से झड़ने वाले मोरपंखों से बनाई जाती है और इसका उपयोग सूक्ष्म जीवों की रक्षा के उद्देश्य से किया जाता है।भारतीय जैन मिलन ने केंद्र सरकार से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर, यदि विधि के अनुसार कोई अपराध बनता हो, तो संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में किसी भी धर्म के प्रतीकों एवं मान्यताओं के संबंध में तथ्यहीन एवं भ्रामक टिप्पणियों से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी आग्रह किया गया।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जैन समाज सदैव शांति, अहिंसा, राष्ट्रहित और सामाजिक सेवा के लिए समर्पित रहा है तथा समाज अपनी धार्मिक आस्था और सम्मान की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखता रहेगा।इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेश चंद जैन, क्षेत्र संख्या-14 के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय जैन, जैन मिलन पारस के अध्यक्ष अंकुर जैन, *मधु सचिन जैन (केंद्रीय महिला संयोज़िका एवं मीडिया प्रभारी)* जैन मिलन प्रगति, जैन मिलन महावीर, जैन मिलन मूक माटी की प्रतिनिधि सिम्मी जैन (धार्मिक संयोजिका), अजय जैन, प्रतीक जैन, जितेंद्र जैन, सुरेश जैन, पूनम जैन, प्रीति जैन, गौरव जैन, अनिल जैन सहित सकल जैन समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।मधु सचिन जैन केंद्रीय महिला संयोज़िका एवं मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *