उत्तराखंड की अस्मिता एवं मातृशक्ति के सम्मान की रक्षा हेतु मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

देहरादून_____उत्तराखंड की अस्मिता, सामाजिक सौहार्द एवं मातृशक्ति के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आज जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में कहा गया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उत्तराखंड का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है तथा पहाड़ की मां-बहनों के प्रति अभद्र, अमर्यादित एवं अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं, जिससे प्रदेशवासियों की भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं। इस प्रकार की हरकतें उत्तराखंड की संस्कृति, सभ्यता और सम्मान के विरुद्ध हैं तथा इन्हें किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि संबंधित दोषियों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाए तथा उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी मांग की गई कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति उत्तराखंड की गरिमा, मातृशक्ति के सम्मान और सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचाने का दुस्साहस न कर सके, इसके लिए कठोर एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उत्तराखंड की शांति, सम्मान और सामाजिक समरसता बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। प्रदेश की अस्मिता और महिलाओं के सम्मान पर किसी भी प्रकार का आघात किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
