स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन से आधुनिक भारत की मजबूत आधारशिला रखने का रिकॉर्ड नेहरू के नाम::::::::::::जोशी

स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन से आधुनिक भारत की मजबूत आधारशिला रखने का रिकॉर्ड नेहरू के नाम- जोशी

देहरादून ::::::::: प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारह साल के कार्यकाल की तुलना सीधे नेहरू जी से करना सूरज को आइना दिखाने जैसा है ।उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहर लाल नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत की मजबूत आधारशिला रखी जिससे आज भारत विश्व के अन्य देशों के संग प्रतिशपर्धा कर रहा है और निर्यात में अपनी पहचान बनाये हुआ है । पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने देशभर में बहु उद्देशिय सिंचाई परियोजनाएं और विद्युत परियोजनाएं शुरु की। परमाणु ऊर्जा विज्ञान एवं तकनीकी का बुनियादी मजबूत ढांचा तैयार किया। उन्होंने देश को एक सूत्र में रखकर हर वर्ग के कल्याण की योजनाएँ बनाई ।2014 मे भाजपा ने सत्ता मे आते ही देश को जाति धर्म सम्प्रदाय के नाम पर बाँटने का कार्य किया। केंद्र की मोदी सरकार के बारह वर्ष के कार्यकाल में जनता से किये गये वादे झूठे साबित हुये । संवेधानिक एवं न्यायिक संस्थाओ को कमजोर करने की कोशिश की गइ । बारह वर्षो के कार्यकाल में ईड़ी सीबीआइ क दुरुपयोग करके लोक् तंत्र की हत्या की गई ।भाजपा ने युवाओं से प्रत्येक दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था ।लेकिन सत्ता में आते ही युवाओं से वादाखिलाफी की गई।आज बेरोजगारी चरम पर है । सरकारी विभागों में खाली पदो पर कोई नियुक्ति नही हो रही ।बेरोजगारी के आंकड़े दिन प्रतिदिन बढ़ रहे । बहुत हुई महंगाई की मार जैसे लोकलुभावन नारों से सत्ता हथियाने वाली भाजपा शासन में पेट्रोल डीजल घरेलू गैस के दामो में लगातार बेतहाशा वृद्धि हो रही है ।खाद्य पदार्थो के दाम आसमान छू रहे है ।देश मे नोटबंदी थोपने से लोगों को अपने ही पैसों को लेने को लम्बी लम्बी लाइनों में खड़ा होना पड़ा जिससे जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा जिससे जरूरी कार्यो में रूकावट आई और मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ा। कालाधन के नाम पर जनता को गुमराह करके नीरव मोदी देश का पैसा लेकर फरार हो गया और अडानी जैसे उद्योगपति के फायदे के लिए देश के प्रतिष्टित प्रतिष्ठानो को बेचा जा रहा है और कमजोर करने की कोशिश की गई ।किसानो को सरकार द्वारा एमएसपी लागू करने से किसन सड़को पर आंदोलनरत है ।नीट पेपर लीक एवं सीबीएस परीक्षा के मूल्यांकन मे धांधले से युवाओ में भारी रोष है और आंदोलन को मजबूर है । सेना में अग्निवीर योजना से जो सैनिक लम्बे समय तक सेना मे रह कर देश सेवा करता था और सूबेदार बनता था ।मोदी सरकार ने चार वर्ष की सेवा अग्निवीर योजना के नाम पर युवाओं के सपने रोंदने का कार्य किया। केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जन त्रस्त है ।सरकार हठधर्मिता से दमनात्मक रवेया अपनाए हुये है उसे जनता के हितो से कोई सरोकार नहीं है और नित नए नए फरमान जारी कर जनता पर थोपने का कार्य कर रही है ।जीएसटी से छोटे व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हुआ है । केंद्र सरकार का बारह वर्ष के कार्यकाल में किसान छात्र युवा बेरोजगार व्यापारी महिला हर वर्ग परेशान है और बदलाव चाहता है ।उन्होंने कहा कि सरकार बारह वर्ष का जश्न मना रही सरकार को जश्न नही पश्चाताप करना चाहिए ।सरकार की नीति एवं नीयत का खामियाजा जनता भुगत रही । कांग्रेस लगातार सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़को पर प्रदर्शन कर रही है और जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *