प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्षों के ऐतिहासिक एवं गौरवशाली नेतृत्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्षों के ऐतिहासिक एवं गौरवशाली नेतृत्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 11 जून_______भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi को ‘प्रधान सेवक’ के रूप में राष्ट्रसेवा के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण करने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो चुका है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र प्रथम की भावना ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है। आज भारत विश्व की प्रमुख आर्थिक और सामरिक शक्तियों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान, सुशासन, सेवा, सुरक्षा और विकास के लिए समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों गरीब, वंचित, किसान, महिला, युवा और श्रमिक परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत-2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘डिजिटल इंडिया’, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ जैसे संकल्प आज जनआंदोलन का रूप ले चुके हैं। यह नया भारत आत्मविश्वास, नवाचार, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव के साथ आगे बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के अपने लक्ष्य को निश्चित रूप से प्राप्त करेगा तथा विश्व कल्याण के मार्ग पर अग्रसर होकर मानवता के लिए नई दिशा प्रदान करेगा।”प्रधानमंत्री जी का 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन, सुरक्षा और विकास का स्वर्णिम कालखंड है। उनके नेतृत्व में भारत नई ऊर्जा, नई सोच और नए आत्मविश्वास के साथ विश्वगुरु बनने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *