युवाओं ने बढ़ाया मानवता की ओर कदम, इन्द्रेश हॉस्पिटल में किया रक्तदान

देहरादून______ मानव सेवा और समाजहित के उद्देश्य से आज इन्द्रेश हॉस्पिटल में युवाओं द्वारा उत्साहपूर्वक रक्तदान किया गया। इस दौरान कई युवाओं ने जरूरतमंद मरीजों के लिए अपना अमूल्य रक्त देकर मानवता का परिचय दिया।
विशेष बात यह रही कि राहुल भंडारी से प्रेरित होकर तीन युवाओं — तालिका भंडारी, अंकित और ऋषभ — ने पहली बार रक्तदान किया। पहली बार रक्तदान करने वाले इन युवाओं ने समाज के अन्य लोगों से भी आगे आकर रक्तदान करने की अपील की।

रक्तदान अभियान में पवन भंडारी, नितेश क्षेत्री, रणजीत सिंह एवं गोपाल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। ये सभी युवा लगातार समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हैं और अन्य युवाओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं।
अक्सर जन्मदिन, पुण्यतिथि एवं अन्य शुभ अवसरों पर रक्तदान और वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्यों का आयोजन किया जाता है।आपको बता दें कि पवन भंडारी अब तक 14 बार रक्तदान कर चुके हैं और लगातार समाजहित के कार्यों में योगदान दे रहे हैं। वहीं_________ राहुल भंडारी प्रत्येक तीन माह में जरूरतमंद लोगों के लिए नियमित रूप से रक्तदान करते हैं। इतना ही नहीं, वे स्वयं लोगों को प्रेरित कर रक्तदान स्थल तक लेकर जाते हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके।_______राहुल भंडारी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने रक्तदाताओं के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में ऐसे प्रेरणादायक प्रयास मानवता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
