उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ

उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का तेरह सूत्रीय मांगों के समर्थन में अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंत्री करेगें प्रतिभाग

,,उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ लंबे समय से शासन प्रशासन के सम्मुख अपनी जैनविन मांग पूरी करने की गुहार लगा रहा लेकिन शासन प्रशासन में बैठे जिम्मेदार माननीय नेतागण एवं अधिकारी आश्वासन देकर फाइले ठंडे बस्ते में डाल रही है।विकास खंड व जनपद स्तर पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारी व शिक्षकों द्वारा चरण बद्ध आंदोलन किया गया है इसके बावजूद भी शासन में शिक्षको की मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्नतीस मई को अपनी मांगों के संबंध में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ निदेशालय स्तर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने जा रहा है।जिसमें उत्तराखंड के हजारों शिक्षक शिक्षिकाएं आंदोलन में प्रतिभाग करेगें,साथ ही आंदोलन के समर्थन व सहयोग के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ एवं उतर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अध्यक्ष योगेश त्यागी महा मंत्री सुभाष चौहान जनपद अध्यक्षा हरदोई उतर प्रदेश सुनिता त्यागी भी धरना प्रदर्शन को गति देने के लिए आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए हुंकार भरेगें। राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष चौहान ने कहा कि हमारा उतराखंड सरकार से अनुरोध है कि शिक्षकों की जैनविन मांगों पर विचार कर समाधान करने की पहल की जानी चाहिए,यदि मांग पूरी नहीं होती है तो उन्नतीस मई को निदेशालय में शिक्षकों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन होगा और आठ जून को उत्तराखंड में देहरादून की सड़कों में हुंकार रैली में देश के तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनायेगें। सुभाष चौहान ने कहा कि छब्बीस मई को अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की उत्तराखंड से संबंधित पदाधिकाररियों एवं सदस्यों की एक अति आवश्यक बैठक रखी गई है जिसमें उन्नतीस मई के धरना प्रदर्शन की तैयारी के लिए रणनीति बनाई जायेगी इस बैठक में अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहेगें।

सुभाष चौहान महामंत्री अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *