मानवता को जीवित रखने का संदेश: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर DIT यूनिवर्सिटी में गूंजा सेवा और समर्पण का स्वर”

“मानवता को जीवित रखने का संदेश: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर DIT यूनिवर्सिटी में गूंजा सेवा और समर्पण का स्वर”

देहरादून______ 08 मई 2026
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी शाखा देहरादून द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस एवं रेडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी डूनेट का जन्मदिवस देहरादून स्थित DIT यूनिवर्सिटी में अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानवता, सेवा, परोपकार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को समाज और युवाओं के मध्य सशक्त रूप से स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिमालय वैलनेस कंपनी के डायरेक्टर डॉ. एस. फारूक द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ. मनोज शर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ. सरफराज हुसैन एवं कार्यक्रम के चेयरमैन डॉ. एम.एस. अंसारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता DIT यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. जी. रघुरामा ने की।
भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन शाखा की सचिव श्रीमती कल्पना बिष्ट द्वारा किया गया। उन्होंने रेड क्रॉस के सात मूल सिद्धांत— मानवता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, निष्पक्षता, तटस्थता, एकता एवं सार्वभौमिकता— पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विश्व रेडक्रॉस दिवस की थीम “मानवता को जीवित रखना” का महत्व समझाया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में सामाजिक जीवन, सेवा और परोपकार की भावना को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से समाजहित में आगे आने का आह्वान किया।
डॉ. एस. फारूक ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में रक्तदान को महादान बताते हुए मानवीय मूल्यों एवं सामाजिक सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।
वहीं डॉ. एम.एस. अंसारी ने रेड क्रॉस द्वारा संचालित रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, फर्स्ट एड प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल जैसी गतिविधियों की जानकारी देते हुए संस्थापक सर जीन हेनरी डूनेट के जीवन संघर्ष एवं मानव सेवा के योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गढ़वाली लोकगीत एवं भूटानी नृत्य ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून द्वारा प्रतिभागी छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
इस अवसर पर DIT के डीन प्रो. नवीन सिंगल, प्रधानाचार्य नर्सिंग डॉ. मलार सेल्वी, प्रधानाचार्य हेल्थ केयर डॉ. बरखा खुराना, श्री अजय वर्मा, भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून के प्रबंधन समिति सदस्य श्री योगेश अग्रवाल, श्री मोहन सिंह खत्री, श्री अनिल वर्मा, जाहिद हुसैन, शिफाहत अली अंसारी, श्रीमती पुष्पा भल्ला, श्रीमती प्रेमलता वर्मा, श्री नारायण सिंह राणा, देवेन्द्र रतूड़ी, डॉ. राकेश डंगवाल, निमेश डंगवाल, रुपाली शर्मा, विमल रावत, पूनम भटनागर, डॉ गौरव, मांगलिक , रेणु सेमवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *