विकास लोक______ सहस्त्रधारा रोड स्थित जयसवाल निवास में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, द्वितीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सागर विकास लोक, सहस्त्रधारा रोड स्थित जयसवाल निवास में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर भक्तिमय वातावरण ने सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सुप्रसिद्ध कथा व्यास श्री सुभाष जोशी जी ने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण वचनों से अमर कथा एवं श्री सुखदेव जी के दिव्य जन्म प्रसंग का अत्यंत सुंदर और विस्तृत वर्णन किया।
उनके मधुर एवं संगीतमय शैली में प्रस्तुत कथावाचन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।इस पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा का रसपान किया और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। आयोजन के दौरान श्रीमती आशा एवं अनिल कुमार जायसवाल, श्रीमती पूजा एवं मनोज कुमार जायसवाल, श्रीमती पूजा एवं मनीष कुमार जायसवाल, श्रीमती श्रद्धा एवं आशीष कुमार जायसवाल सहित सिद्धांत, अभिनव, आर्यन, अनुरुद्ध, यथार्थ, अनुष्का एवं वैभव कुमार जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान आए हुए अतिथियों का विधिवत स्वागत एवं सम्मान किया गया। संपूर्ण आयोजन भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता नजर आया
