दरिंदगी की हद है चम्पावत की घटना : जोशी

दरिंदगी की हद है चम्पावत की घटना : जोशी

देहरादून __________प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने मुख्यमंत्री की विधानसभा चम्पावत में हुई नाबालिग से जो विवाह में गई हुई थी तीन दोस्तों द्वारा सामूहिक बलत्कार की घटना शर्मसार करने वाली है जिससे प्रदेश भर में काफी रोष है ताजुब तो इस बात का है कि सब घटनाओ में भाजपा के नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष का नाम आ रहा है ।इससे पहले हुई घटना में दुग्ध संघ के अध्यक्ष संलिप्त थे ।सल्ट में हुई बलत्कार की घटना में मंडल अध्यक्ष संलिप्त था। अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेता पुलकित आर्य आरोपी है । जिससे भाजपा का चाल चरित्र एवं चेहरा उजागर हुआ है और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की पोल खुली है ।और सरकार इन्हे बचाने में लगी हुई है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था धस्वत हो चुकी है महिलाओ के प्रति हत्या बलत्कार चेन स्नेचिंग की घटनाओ में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे देवभूमि शर्मसार हुई है । प्रदेश में भय का माहौल है । उन्होंने कहा कि अपराधियों की शीघ्र गिरपतारी करके कड़ी कार्रवाई की जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *