राजकीय प्रारंभिक शिक्षक ऋण एवं बचत सहकारी समिति की प्रबंध समिति के निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न होने पर नवनिर्वाचित सभापति विनोद सिंह असवाल जी, सभी संचालकों व बैंक प्रतिनिधि अनन्त सोलंकी जी, श्रीमती शांति नेगी जी को हार्दिक बधाई व भविष्य में उनके स्वर्णिम कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं।

हमारी सोसायटी देश की अग्रिम सोसायटीज में प्रमुख स्थान रखते हुए उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड के कर्मचारियों की सोसायटी में प्रथम स्थान पर हैं। हमारे ईमानदार पूजनीय गुरूजनों ने जब इस सोसायटी की शुरूआत की थी तब बड़ी मुश्किल से महीनों मे अधिकतम तीन सौ रूपये ऋण मिलता था। उनकी ईमानदारी व कर्मठता से आज सोसायटी से तीस लाख तक का ऋण कुछ मिनटों की प्रक्रिया से ही मिल जाता है। सोसायटी में करोड़ों रूपये का लेन-देन हो रहा है और लाभांश वितरित हो रहा है।यह सब हमारे पूर्व के संचालक मंडल की मेहनत और ईमानदारी का प्रतिफल है। मैं स्वयं भी सोसायटी का सभापति रह चुका हूं व स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता हूँ।नवनिर्वाचित सभापति विनोद असवाल जी एक ईमानदार, कर्मठ व दूरदर्शी सोच के व्यक्ति हैं, हमें विश्वास है कि वह अपनी टीम के साथ सोसायटी को पूर्व संचालक मंडल की भांति एक नया आयाम देंगे। सोसायटी के सचिव राजेश्वर सिंह चौहान जी , उनके स्टाफ व चुनाव अधिकारी उत्तम पंवार जी की टीम को भी बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने चुनावों को निर्विघ्न संपन्न करवाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। -सुभाष सिंह चौहान,पूर्व सभापति,राजकीय प्रारंभिक शिक्षक ऋण एवं बचत सहकारी समिति लि. देहरादून।▪️महामंत्री,अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ,भारतवर्ष।
