100 बच्चों की मुस्कान चमकी – Dehra Public School में सफल Dental Checkup Camp सम्पन्न 🏫

देहरादून————-डी.एल. रोड स्थित Dehra Public School में आज 100 बच्चों का निःशुल्क डेंटल चेकअप कैम्प अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस शिविर में बच्चों के दांतों की जांच के साथ-साथ उन्हें मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
कैम्प में डॉ. अंकिता एवं डॉ. नेहा ने बच्चों का बारीकी से परीक्षण किया और प्रैक्टिकल तरीके से यह भी सिखाया कि दांतों को सही तरीके से कैसे साफ रखा जाए। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ इस प्रशिक्षण में भाग लिया और नई-नई जानकारियां प्राप्त कीं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्नैक्स भी वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस सफल आयोजन में सभी सहयोगी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कैम्प में विशेष रूप से उपस्थित रहीं –
अरुणा चावला, श्वेता तलवार, कविता बत्रा , नीरा मित्तल , प्रे. पुष्पा भल्ला , सेक्रेटरी रेनू भटनागर , ट्रेज़रर अंजना वाहिए , रेशु दुडेज़ा , विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू बहुगुणा एवं समस्त शिक्षकगण।
इस प्रकार यह डेंटल कैम्प न केवल स्वास्थ्य जांच का माध्यम बना, बल्कि बच्चों को स्वस्थ आदतें अपनाने की प्रेरणा भी दे गया।
