Breaking High voltage News __________ प्रान्तीय होम्योपैथिक फार्मेसी अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न
देहरादून________ दिनांक 17 अप्रैल 2026
प्रान्तीय होम्योपैथिक फार्मेसी अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन आज देहरादून में अत्यंत उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।



इस अवसर पर प्रदेश भर से आए होम्योपैथिक फार्मेसी अधिकारियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री प्रताप पवार जी माननीय राज्य मंत्री उपाध्यक्ष औषधि पादप बोर्ड उत्तराखंड सरकार विशिष्टती री जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी देहरादून पुरानी पेंशन वाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री जीतमणी पैन्यूली उतराचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रान्तीय महासचिव अशोक राज उनियाल आल इण्डिया डिप्लोमा इन्जीनियर संघ के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश रतूडी डिप्लोमा इन्जीनियर संघ सिचाई विभाग के प्रान्तीय अध्यक्ष अनिल पवांर एवं महासचिव शान्तुन शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने होम्योपैथिक फार्मेसी अधिकारियों की भूमिका को स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण बताते हुए उनके हितों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता और सक्रियता की सराहना की तथा भविष्य में और सशक्त कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
अधिवेशन में संगठन की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें मुख्य रूप से संवर्ग के पुनर्गठन, एसीपी लाभ, वेतनमान एवं सेवा संबंधी मुद्दे शामिल रहे। जिस पर राज्य मत्रीं द्वारा आश्वासन दिया है की जल्दी आयुष मत्रीं जी की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाकर मागों का निस्तारण किया जयेगा वक्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं एकजुटता पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिवेशन द्वितीय सत्र में प्रान्तीय होम्योपैथिक फार्मेसी अधिकारी संघ के चुनाव हुए जिसमें चुनाव अधिकारी अनिल पवार सहायक चुनाव अधिकारी शांतनु शर्मा तथा पर्यवेक्षक मुकेश रतूडी की रेख देख सम्पन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर प्रवेश उनियाल महासचिव पद पर पुष्कर वर्थ्वाल उपाध्यक्ष हिमांशु थपलियाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण भट्ट कोषाध्यक्ष शशि मोहन बलूनी संगठन सचिव अंजू तिवारी संयुक्त सचिव ओम प्रकाश खत्री संप्रेक्षक अशोक लाल को निर्विरोध निर्वाचित किया गया अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
