लखनऊ, उत्तर प्रदेश
आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट में निर्मित 10 लाख गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर एन. चंद्रशेखरन (चेयरमैन, टाटा संस) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।
यह फ्लैग-ऑफ समारोह केवल एक औद्योगिक उपलब्धि नहीं, बल्कि ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उस विजन का सशक्त प्रतीक है, जो राज्य को एक Global Manufacturing Hub के रूप में स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा रहा है।
अपने 34 वर्षों के गौरवशाली सफर में टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट ने निरंतर नवाचार, निवेश और आधुनिक सोच को अपनाते हुए औद्योगिक विकास की नई इबारत लिखी है। यह उपलब्धि न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करती है, बल्कि हजारों लोगों के रोजगार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करती है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे तेजी से उभरता हुआ औद्योगिक केंद्र बन रहा है और राज्य सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
टाटा मोटर्स परिवार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।_____ सीएम योगी
