उत्तराखंड के जूनियर हाईस्कूलों में विषयवार अध्यापक नहीं होने पर नौनिहालों का भविष्य मझधार में नेगी______
उत्तराखंड के तमाम जनपदों में जूनियर हाईस्कूल आज भी एकल अध्यापक के भरोसे चल रहें हैं,अधिकांश जूनियर हाईस्कूलों में विषय अध्यापक नहीं हैं होने से शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है जिस कारण अभिभावक पलायन करने को मजबूर हैं।एक और सरकार शिक्षा में गुणावता लाने के लिए प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाने की बात कर रही है तमाम सरकार की लाभकारी योजनाओं का सफल संचालन करने की बात कर रही है दूसरी तरफ विद्यालयों में विषयवार अध्यापक नहीं होने से जनता का सरकारी विद्यालयों से मोह भंग होता जा हा है। प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडलीय सचिव सैन सिंह नेगी का कहना है कि प्रत्येक जूनियर हाईस्कूल व आदर्श विद्यालयों में अध्यापकों की तैनाती नियमानुसार विषयवार की जानी चाहिए जिसे सरकारी विद्यालयों में बच्चों का ठहराव भी हो और पलायन भी रूक सके।यदि विद्यालयों में विषयवार अध्यापकों की समय रहते पदोन्नति नहीं की जाती है तो धीरे धीरे सरकारी विद्यालय बंद होने की कगार पर पहुंच जायेगें,जिसे गरीब बच्चों का भविष्य अंधकार में डूब जायेगा।जनपदवार एकल अध्यापकीय विद्यालय व विषयवार अध्यापक नहीं होने वाले विद्यालयों की नामावली इस प्रकार है।उधमसिंहनगर में जूनियर हाईस्कूल जोगीपुरम,कैलाबांगरी,सिहाली चंदनपुरा, रतनामंदिया, शिवपुरी,माहोलीजुगली एकल अध्यापक के भरोसे चल रहें हैं। जनपद देहरादून सहसपुर कैंची वाला में भाषा का पद रिक्त, गांधी ग्राम बुल्ला वाला में अंग्रेजी का पद रिक्त,बड़कोट डोईवाला में सामान्य का पद रिक्त, जनपद चमोली विकास खंड नंदानगर जूनियर हाईस्कूल प्राणमति में एक भी अध्यापक नहीं हैं इस विद्यालय में प्राथमिक से व्यवस्था की गई है तभी जाकर विद्यालय संचालन हो रहा है। जूनियर हाईस्कूल बड़गुना में एक सामान्य का अध्यापक कार्यरत हैं ,गणित विज्ञान,भाषा ,व प्रधानाध्यापक का पद रिक्त है। जूनियर हाईस्कूल आला जोखना में एक सामान्य का अध्यापक कार्यरत है, गणित विज्ञान,भाषा एवं प्रधानाध्यापक का पद रिक्त है। जूनियर हाईस्कूल वादुक में भाषा का पद रिक्त है। जूनियर हाईस्कूल स्यांरी भैंटी में भाषा व प्रधानाध्यापक का पद रिक्त है, जूनियर हाईस्कूल भिरतोली में सामान्य का पद रिक्त है। राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल लुणतरा में अंग्रेजी विषय व प्रधानाध्यापक का पद रिक्त है। विकास खंड देवाल जूनियर हाईस्कूल कुलिंग गणित विज्ञान एवं सामान्य का पद रिक्त हैं। जूनियर हाईस्कूल पूर्णा में विज्ञान गणित का पद रिक्त है।
जूनियर हाईस्कूल सुइयां में गणित विज्ञान व भाषा का रिक्त है।हिमनी देवाल में गणित विज्ञान व भाषा का पद रिक्त है।अंगतोली में सामान्य का पद रिक्त है।विकास खंड थराली मेल्टा में भाषा का पद रिक्त है। विकास खंड कर्णप्रयाग डमडमा में भाषा का पद रिक्त है। जूनियर हाईस्कूल खेता में गणित विज्ञान का पद रिक्त है। विकास खंड नारायणबगड़ जूनियर हाईस्कूल कफोली में गणित विज्ञान का पद रिक्त है। जूनियर हाईस्कूल बमियाला में भाषा का पद रिक्त है।लामबगड़ गैरसैंण में भाषा और सामान्य का पद रिक्त है। इसी प्रकार उत्तराखंड के तमाम विद्यालयों में विषयवार अध्यापक नहीं होने से शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। विकास खंड गैरसैंण में राजकीय जूनियर हाईस्कूल माइथान गैरसैंण के उप शिक्षा अधिकारी द्वारा जबरन विद्यालय बंद करने का आदेश जारी किया है जो न्याय संगत नहीं है। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महा मंत्री सुभाष चौहान ने कहा कि उत्तराखंड के जूनियर हाईस्कूलों में विषयवार अध्यापक नहीं होने से शिक्षा में गुणात्मक सुधार में कमी आ रही है और गरीब बच्चों का भविष्य मझधार में बना हुआ है। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तराखंड के माननीय शिक्षा मंत्री से मांग करता है कि अति शीघ्र जूनियर हाईस्कूलों में विषयवार अध्यापकों की तैनाती के लिए विभाग को निर्देशित करने का कष्ट करें। उत्तराखंड में अन्य कई विद्यालय और भी ऐसे हैं जिनमें विषयवार अध्यापक नहीं हैं।संगठन शासन व विभाग से मांग करता है कि अति शीघ्र विद्यालयों में विषयवार अध्यापकों की तैनाती की जाए।जिसै शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके व गरीब बच्चों का भविष्य उज्जवलमय हो सके।
सैंन सिंह नेगी
मंडलीय सचिव गढ़वाल
प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तराखंड
