फॉर लीव होटल, कैनल रोड में लाइनस क्लब द्वारा बैसाखी उत्सव धूमधाम से संपन्न

देहरादून ________Breaking High voltage News _____दिनांक 15 अप्रैल 2026 को कैनल रोड स्थित फॉर लीव होटल में लाइनस क्लब द्वारा बैसाखी पर्व का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को बड़े ही उत्साह, उल्लास और पारंपरिक के साथ मनाया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान पंजाबी संस्कृति की झलक साफ देखने को मिली। पंजाबी गानों, टप्पों और लोक धुनों पर सदस्यों ने जमकर डांस किया और माहौल को पूरी तरह से उत्सवमय बना दिया।

उपस्थित सभी महिलाओं ने नृत्य, संगीत और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
इस आयोजन की कमान चेयरपर्सन अंजना माहेश्वरी एवं निर्मल गोयल के हाथों में रही, जिन्होंने कार्यक्रम का संचालन बेहद सुंदर और व्यवस्थित ढंग से किया। वहीं डीपी किरण द्वारा आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ डीसीपी अभा शर्मा तंबोला खेल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए , कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष सरिता कोहली, सचिव रश्मि डोगरा और कोषाध्यक्ष रीता अग्रवाल की उपस्थिति ने ” कार्यक्रमों आयोजन में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम में पुष्पा भल्ला , पद्मिनी जोशी शालु जैन, शारदा सहगल, रश्मि अहलूवालिया, सुशील जगवाल एवं वंदना भार्गव सहित अनेक सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर आयोजन को यादगार बना दिया। एवं अन्य सम्मानित गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि होटल की व्यवस्था लाइनस क्लब की सदस्य एवं होटल की ओनर सुषमा गोयल द्वारा की गई, जिनके द्वारा सभी सदस्यों के लिए स्वादिष्ट (डिलीशियस) लंच की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। इस शानदार आतिथ्य ने कार्यक्रम की गरिमा और आनंद को और बढ़ा दिया।
सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे उनका उत्साह और बढ़ा।
समग्र रूप से यह बैसाखी उत्सव अत्यंत सफल, भव्य, मनोरंजक और यादगार रहा, जिसमें सभी सदस्यों ने एकजुट होकर उत्सव की खुशियों को साझा किया और कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए।
