बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर गढ़ी कैंट में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास

बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर गढ़ी कैंट में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास

देहरादून_____ 14 अप्रैल। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।_____इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बाबा साहेब को महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने और पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. अंबेडकर को महान विचारक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव को खत्म कर समानता स्थापित करने के लिए संविधान का माध्यम चुना। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और महिला सशक्तिकरण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।_____इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास ने भी बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए भारतीय संविधान के निर्माता और समावेशी भारत की नींव रखने वाले के रूप में उनके योगदान को सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *