
लोकतंत्र की रक्षा को आगे आए – जोशी
देहरादून______: प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने भारत रत्न बाबा साहेब डा भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा भीम राव अंबेडकर ने संविधान निर्माण कर राष्ट्र को मजबूत अस्त्र दिया है । उन्होंने कहा कि संविधान में प्रत्येक व्यक्ति को अधिकार दिए हैं जिनके प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है ।आज सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र के चार स्तम्भ विधायिका कार्यपालिका न्याय पालिका मीडिया को कमजोर करने पर तुले है ।लोकतान्त्रिक अधिकारो की धज्जियां उड़ाई जा रही है ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेवारी है कि अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेवारी है कि ऐसे तत्वों से सचेत रहें जो देश को जाति धर्म संप्रदाय के नाम पर बांटते हो।उन्होंने कहा कि संविधान में स्पष्ट है कि हम सब भारतीय है यही हमारी पहचान है ।उन्होंने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर की सोच शिक्षा वो मजबूत अस्त्र है जिससे हम अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ सकते हैं और गरीब का बेटा भी राष्ट्र के सर्वोच्च पद पर आशीन हो सकता है ।इस अवसर पर पार्षद अभिषेक तिवारी ने भी श्रद्धांजलि दी।
