खटीमा में आयोजित होने वाले सैनिक सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी____

खटीमा, 07 अप्रैल। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज खटीमा पहुंचकर सूबेदार स्व० शेर सिंह धामी की 6वीं पुण्यतिथि पर 09 अप्रैल को आयोजित होने वाले सैनिक सम्मान समारोह की तैयारियों के संबंध में कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।____निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले लोगों के बैठने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।____इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा खटीमा स्थित सीएसडी कैंटीन का भी लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें आवश्यक सामग्री सुलभता से उपलब्ध हो सकेगी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिक सम्मान समारोह शहीदों और पूर्व सैनिकों के सम्मान का महत्वपूर्ण अवसर है, जिसे गरिमामय ढंग से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा हमारी सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है।____इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी संबंधित विभागीय अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
