आज दिनांक 4 अप्रैल 2026 को रामलीला मैदान दिल्ली में टीईटी के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन

कार्यक्रम में उत्तराखंड से अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष सिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा के नेतृत्व में हजारों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गर्मजोशी के साथ प्रतिभाग किया।धरना स्थल पर पूरे देश से आये लाखों-लाख शिक्षकों ने टीईटी के विरोध में अपनी उपस्थिति देकर धरना को सफल बनाने में सहयोग दिया। जन-सैलाब को देखकर डा. दिनेश शर्मा, अध्यक्ष व योगेश त्यागी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधनों में उक्त टीईटी की लड़ाई को अंजाम तक पहुँचाने का आह्वान किया। अन्य प्रदेशों से आये हुए प्रतिनिधियों ने भी अपने अपने संबोधनों में केन्द्रीय नेतृत्व को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया। धरना स्थल पर सांसद जगदम्बिका पाल ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए सरकार की ओर से जनसैलाब को आश्वस्त किया कि माननीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से वार्ता कर टीईटी प्रकरण का निराकरण किया जायेगा। उन्होंने शिक्षकों के शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए शिक्षकों व शिक्षक प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग की अपील की।
इस मौके पर उत्तराखंड से अखिल भारतीय शिक्षक संघ के रविन्द्र पुण्डीर, दलेब सिंह राणा, हरेन्द्र बिष्ट, राज कुमार पाल, वेद प्रकाश कोठियाल ,सुरेश भट्ट, मुनेन्द्र राणा, अश्विनी भट्ट, विजय बहादुर, नेत्रपाल रोहिला, संदीप रावत, अजय सैनी, कुशलमणि, सुनील पंवार,शिव कुमार चन्देल,शोभा नेगी, कनक लता, गीता नैथानी, रेणु राणा, विजया शर्मा, पूनम भटनागर प्रतिनिधि सहित हजारों शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।इस मौके पर धरना स्थल पर उत्तराखंड से उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं का राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय महामंत्री
सुभाष सिंह चौहान ने आभार प्रकट किया।
–सुभाष सिंह चौहान,
राष्ट्रीय महामंत्री।
