वाराणसी________सीएम Yogi Adityanath ने कहा कि शिक्षा केवल प्रमाण पत्र या डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को संस्कारित कर समाज और राष्ट्र निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने वाराणसी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत School Chalo Abhiyan का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना तथा शत-प्रतिशत नामांकन एवं ट्रांजिशन सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवीन शैक्षणिक सत्र की पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया। साथ ही निपुण विद्यालयों एवं निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मिड-डे मील भी वितरित किया गया।
मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलमय शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षकों एवं अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आह्वान किया।
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित यह अभियान शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। 📚🏫✨
