नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा आज एक और स्वर्णिम शिखर को स्पर्श करने जा रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के कर-कमलों से आज Noida International Airport के प्रथम चरण का भव्य उद्घाटन


‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा में ऐतिहासिक उपलब्धि — नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का प्रथम चरण राष्ट्र को समर्पित


‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा आज एक और स्वर्णिम शिखर को स्पर्श करने जा रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के कर-कमलों से आज Noida International Airport के प्रथम चरण का भव्य उद्घाटन
यह ऐतिहासिक परियोजना आदरणीय मुख्यमंत्री श्री Yogi Adityanath के दूरदर्शी नेतृत्व, सतत प्रयासों और विकासोन्मुखी सोच का प्रत्यक्ष उदाहरण है। मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने आधारभूत संरचना, निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की हैं।
जेवर का यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के विकास का रनवे है। इसके माध्यम से प्रदेश के युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिलेगी, निवेश के अवसर बढ़ेंगे, व्यापार को नई दिशा मिलेगी और प्रदेश वैश्विक संपर्क के नए आयाम स्थापित करेगा। ✈️
यह परियोजना केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई गति प्रदान करेगी। उद्योग, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स, निर्यात तथा रोजगार के क्षेत्र में इसका व्यापक प्रभाव दिखाई देगा।
इस युगांतरकारी परियोजना को धरातल पर उतारने में योगदान देने वाले किसान भाइयों को विशेष बधाई एवं धन्यवाद। उनके सहयोग, त्याग और समर्पण से ही यह विकास संभव हो पाया है। 🌾
प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हार्दिक स्वागत, अभिनंदन और आभार व्यक्त किया जाता है। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी विकासशील राज्यों की श्रेणी में और अधिक सशक्त बनाएगी।