श्री रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन

श्री रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन
Gorakhnath Temple में श्री रामनवमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवी स्वरूपा कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कन्याओं के चरण पखारकर भारतीय सनातन परंपरा के अनुरूप मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्या को देवी का स्वरूप माना गया है तथा कन्या पूजन हमारी आध्यात्मिक चेतना, श्रद्धा और संस्कारों का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि जगज्जननी माँ जगदम्बा की कृपा सभी पर बनी रहे।
श्री रामनवमी के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से ओतप्रोत रहा। श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना कर धर्म, मर्यादा और लोककल्याण के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएँ देते हुए प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
जय माता दी! 🚩🙏