गैरजिम्मेदारना रवैया रहा सत्र के दौरान सरकार का- जोशी

देहरादून _________प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने कहा कि गैरसैण विधानसभा सत्र में संवैधानिक परम्पराओ का उल्लघन हुआ है । महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा चार दिन तक चलनी चाहिए थी जिसमें सभी विधायको को बोलने का मौका दिया जाता है उसके बाद सरकार द्वारा बजट पेश किया जाता है फिर बजट पर चर्चा की जाती है लेकिन सरकार द्वारा केवल खानापूर्ति ही की गई जो कि संसदीय परम्पराओ का उल्लघन मात्र है । उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के विधायकों का सदन से नदारद होना सत्ता पक्ष के विधायकों की गंभीरता को दर्शाता है । सदन चलाने की जिम्मेवारी सत्तारूढ़ दल के विधायको की होती है जो कहीं दिखी नहीं जिसके लिये विधानसभा अध्यक्षा ने सरकार को लताड़ भी लगाई । उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान कांग्रेस के विधायकों ने प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरा जिससे सरकार के मंत्री असहज नजर आए । उन्होंने कहा कि राजधानी गैरसैण एवं शहीदों के सपनों एवं राज्य आंदोलनकारियों के संघर्षो का उत्तराखंड की मुलभावना का शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार पलायन जैसे मुद्दो पर सरकार की गम्भीरता एव भविष्य का रोड मैप नजर नही आया ।
