TET के विरोध में चार अप्रैल को दिल्ली रामलीला मैदान में अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर देश के शिक्षको का आंदोलन
माननीय सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर 2025 को देश के समस्त शिक्षकों को दो वर्ष के अंतर्गत शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने का फैसला सुनाया है,इस फैसले से 25 लाख शिक्षकों में भूचाल सा आ गया है, अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय व उतर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेश त्यागी जी ने कहा कि भारत में शिक्षक पात्रता परीक्षा TET को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद NCTE द्वारा 29 जुलाई 2011 को जारी एक अधिसूचना के माध्यम से पहली बार लागू किया गया,यह शिक्षा का अधिकार अधिनियम RTE act 2009 के तहत कक्षा 1 से 8 तक के सरकारी शिक्षकों की भर्ती के लिए एक अनिवार्य योग्यता थी,2011 से पूर्व जितने भी शिक्षक शिक्षिकाएं सेवा में आए हैं वे अपनी योग्यता के अनुसार नियुक्त हुए हैं लेकिन माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा समस्त शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता का फैसला जारी किया गया है जिसका संगठन घोर विरोध करता है, अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी जी ने कहा कि प्रत्येक राज्यों के संगठन के पदाधिकारियों ने माननीय सांसद विधायक से केन्द्र सरकार को टेट में संशोधन के लिए अनुरोध किया था परंतु केन्द्र सरकार द्वारा इस संबंध में किसी भी प्रकार का ठोस निर्णय नहीं लिया गया। अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने टेट के विरोध में चार अप्रैल को दिल्ली रामलीला मैदान में आंदोलन करने का निर्णय लिया है,हमारा समस्त राज्यों के शिक्षक पदाधिकारियों से अनुरोध है कि चार अप्रैल को अपने राज्यों से समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को आंदोलन में प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महा मंत्री सुभाष चौहान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा टेट का फैसला जारी करने के उपरांत देश के 25 लाख शिक्षक शिक्षिकाएं तनाव के दौर से गुजर रहे हैं जिस कारण बच्चों की शिक्षा व्यवस्था पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट में संशोधन कर अध्यादेश जारी कर राहत दी जानी चाहिए जिसे शिक्षण व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके व अध्यापक तनाव मुक्त रहकर अपना पठन पाठन कार्य सुचारू रूप से कर सके । राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी जी ने कहा कि आज देश के समस्त घटक संगठन एक मंच पर आ गये हैं।हमें एकता का परिचय देते हुए डटकर मुकाबला करना है तभी जाकर समस्या का समाधान होगा।
सुभाष चौहान
राष्ट्रीय महामंत्री
अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ
