मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का किया लोकार्पण

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ग्रेटर नोएडा में अत्याधुनिक KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य अतिथियों, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।_____मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि ‘नया उत्तर प्रदेश’ विकास की सकारात्मक सोच के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा में स्थापित यह सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है और यह निश्चित रूप से पूरे एनसीआर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्थापित होगा।______मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं, अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा तथा क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराएगा।_______इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट जगत के गौरव एवं हॉस्पिटल के Founder and Director श्री कपिल देव जी तथा श्री सुनील कुमार गुप्ता जी सहित हॉस्पिटल समूह के सभी सदस्यों को मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र की ऐसी पहलें प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।_______कार्यक्रम के दौरान अस्पताल की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी भी दी गई। यह हॉस्पिटल क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर, सुलभ और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।