नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन देहरादून को दिलाई गई शपथ, विधि भवन में गूंजा जश्न

नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन देहरादून को दिलाई गई शपथ, विधि भवन में गूंजा जश्न

नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन देहरादून को दिलाई गई शपथ, विधि भवन में गूंजा जश्न

देहरादून_______
नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन देहरादून के सभी पदाधिकारियों को आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को विधि भवन, देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल जी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि माननीय अपर जिला जज प्रथम श्री महेश चंद्र कोशिवा जी रहे। कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में चुनाव अधिकारी एल बी गुरुंग, दीपक अहलूवालिया एवं एस एस मेहरा उपस्थित रहे।

समारोह में उत्तराखंड राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा, जहीरूद्दीन सिद्दीकी, आर डी चमोली, सुंदर सिंह पुंडीर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।


इस अवसर पर अधिवक्ता साकेत गुप्ता द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को रुद्राक्ष की माला भेंट कर सम्मानित किया गया।

शपथ ग्रहण के पश्चात सभी पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक पहुंचकर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी
अनिल कुकरेती (चीनी) – अध्यक्ष
अजय बिष्ट – सचिव
विनोद सागर – उपाध्यक्ष
श्रीमती लता राणा – महिला उपाध्यक्ष
कपिल अरोड़ा – सह सचिव
राजीव रोहिल्ला – कोषाध्यक्ष
सुभाष परमार – पुस्तकालय अध्यक्ष
दीपक त्यागी – 10 प्लस
आरती रावत – 7 प्लस
आशुतोष गोसाई – 3 प्लस
जुगनू रानी – महिला 3 प्लस
रमन शर्मा – 5 प्लस

शपथ ग्रहण समारोह के बाद कोर्ट परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला। पटाखों की गूंज से विधि भवन, कोर्ट परिसर गूंज उठा। अधिवक्ताओं ने नृत्य कर, पटाखे जलाकर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया।


इस भव्य समारोह में सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, न्यायिक गरिमा की मजबूती एवं संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।