उत्तराखंड में शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा पर मारपीट करने पर अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने की घोर निन्दा
समाचार पत्रों व शोसल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ कि शनिवार को उत्तराखंड प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नोडियाल पर सत्तापक्ष के विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके समर्थकों ने उनके कार्यालय में जाकर मारपीट करी,जिसे शिक्षा निदेशक पर गंभीर चोटे आई हैं ,इस कायराना हरकत की अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ घोर निन्दा करता है साथ ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई की शासन प्रशासन से मांग करता है। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि जब शिक्षा विभाग के मुखिया ही सुरक्षित नहीं हैं तो विद्यालयों में शिक्षक कर्मचारी कैसे सुरक्षित रहेगें ,त्यागी ने यह भी कहा कि सता पक्ष के विधायक अधिकारी कर्मचारियों का संरक्षण करने के बजाय जान से मारने की कोशिश कर रहें हैं आखिर ये लोग इस प्रदेश को किस दिशा और दशा की ओर ले जाना चाहते हैं। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महा मंत्री सुभाष चौहान ने कहा कि शिक्षा विभाग के मुखिया के कार्यलय में जाकर मारपीट करना बहुत ही गंभीर अपराध है ऐसे लोगों को किसी भी दशा में माफ नहीं किया जाना चाहिए, चौहान ने कहा कि यदि दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की जाती तो अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उतराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के के साथ सहयोग कर देश व्यापी आंदोलन करेगा जिसका प्रतिकूल प्रभाव पार्टी पर पड़ेगा। उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडलीय सचिव गढ़वाल सैन सिंह नेगी का कहना है कि अधिकारी कर्मचारी के बीच एक सामांजस्य होना चाहिए तभी जाकर जनता के हित में कोई ठोस निर्णय लेकर अच्छे कार्य किए जा सकते हैं।सैन सिंह नेगी ने यह भी कहा कि यदि उत्तराखंड में यही हालात रहें तो एक दिन इस प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसका दुष्प्रभाव आम जनता पर पडे़गा हम माननीय मुख्यमंत्री जी से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग करते हैं जिसे शिक्षक कर्मचारी अपना कार्य सौहार्द पूर्ण वातावरण में कर सके।
सुभाष चौहान
राष्ट्रीय महामंत्री
अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ
