उत्तरकाशी।______30 जनवरी 2026
आयोजक समिति, दर्शकों, ग्रामीणों नें किया मुख्य अतिथि किशोर भट्ट का स्वागत।
युवाओं में बढ़ते नशे को छोड़, युवाओं को खेल की ओर मोड़__________उत्तरकाशी- विकासखंड डुंडा की ग्राम पंचायत बरसाली में बरसाली प्रीमियर लीग-2026 क्रिकेट का आयोजन युवाओं में बढ़ते नशे को छोड़, युवाओं को खेल की ओर मोड़ नें के उदेश्य से किया गया।
बरसाली प्रीमियर लीग में लगभग 18 से अधिक ग्रामीण टीमों नें प्रतिभाग किया, मैच बारिश, बर्फ, ठंड गर्मी के बीच आगे पीछे होता रहा, बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में मैच मैदान में कम सीढ़ीनुमा खेतों में देखनें को मिलते हैं। फिर भी सपाट मैदान नहीं होंनें की वजह से आयोजकों, प्रशंसको, दर्शकों और खिलाडियों में कई गुना जज्बा, जुनून और खेल खेलनें की जिद्द होती है।

बरसाली प्रीमियर लीग-2026 के फाइनल मैच की अध्यक्षता प्रधान सुरजीत टोलिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि- किशोर भट्ट जन संपर्क अधिकारी मुख्यमंत्री और विशिष्ट अतिथि-पवन नौटियाल कुलपति मंजीरा देवी विश्व विद्यालय रहे।______प्राथमिक विद्यालय नाकुरी गढ़ देवी रेणुका के चरणों में बरसाली प्रीमियर लीग में पहुंचे मुख्य अतिथि किशोर भट्ट का आयोजक समिति, गाँव के बुजुर्गों द्वारा फूलमाला डाल, पटका पहनाकर तथा बैज अलंकृत कर स्वागत किया गया।_______जहां मुख्य अतिथि किशोर भट्ट नें विजेता टीम को ट्रॉफी और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया, वहीं प्रधान बरसाली सुरजीत टोलिया नें उप-विजेता टीम को भी ट्राफी और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।_______किशोर भट्ट नें दोनों टीमों को उनके अच्छे प्रदर्शन और लगभग 18 से अधिक टीमों में फाइनल में जगह बनाकर विजेता उप-विजेता बननें पर शुभकामनाएँ प्रेषित की, किशोर भट्ट नें युवाओं को खेल से जुड़ने और नशे से बाहर मुड़नें का संदेश दिया उन्होंने कहा कि गाँव क्षेत्रों में इस तरह के खेल कूद होंते रहें तो निश्चित रूप से गाँव क्षेत्र की प्रतिभाएं देश के लिए खेलेंगी, पढ़ाई और खेल दोनों युवाओं के लिए जरूरी हैं।सरकार विभिन्न विभागों में प्रतिभावान खिलाडियों के लिए सीटें आरक्षित कर चुकी हैं।________बरसाली प्रीमियर लीग (बी.पी.एल) के अध्यक्ष सौरभ बिष्ट नें कहा कि खेलों के प्रति गाँव में आज भी जुनून कम नहीं है, लेकिन सरकार ग्राम पंचायत स्तर पर मिनी स्टेडियम बनाकर खेलो इंडिया के नारे को साकार कर सकती है, सीढ़ीदारनुमा खेतों में भी जब 18 से अधिक टीमें प्रतिभाग कर सकती है तो मिनी स्टेडियम में क्यों नहीं।_______मुख्य अतिथि किशोर भट्ट नें विजेता टीम नागराजा कलव बरसाली को ट्राफी व नगद पुरुष्कार राशि 35 हजार देकर प्रोत्साहन किया, प्रधान बरसाली सुरजीत टोलिया नें उप-विजेता टीम जगरनाथ-11 को ट्राफी व नगद राशि देकर पुरुषकृत किया।
कुलदीप बिष्ट पूर्व जिला पंचायत सदस्य नें मैन आँफ द सीरीज अजय बिष्ट को देकर सम्मानित किया। बेस्ट अंपाएर आशुतोष बेलवाल, बेस्ट बैट्समैन आँफ द मैच कैलास रमोला, बेस्ट बॉलर द मैच अजय बिष्ट, मैन आँफ द मैच कैलास रमोला, बेस्ट मैन आफ द सीरीज राहुल सेमवाल, बेस्ट बॉलर द सीरीज अजय बिष्ट, मनवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह धर्म सिंह, शमशेर सिंह, रणवीर सिंह शोभन् लाल प्रजापति, आदि बुजुर्गो नें देकर सम्मानित किया।
