
देहरादून_____26 जनवरी 2026 – उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद के भवन में आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण के कार्यकारिणी सदस्य व भारतीय रैड क्रास सोसायटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष श्री मोहन खत्री ने अपने विचार व्यक्त किए।_____श्री मोहन खत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “आज का युग कॉम्पटीशन का है, इसलिए छात्रों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। धुम्रपान, नशे आदि गलत चीजों से दूर रहें और कम्प्यूटर का ज्ञान प्राप्त करें। देश विदेश की खबरों को अखबार द्वारा पढ़ें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें।”_____कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें रस्सी कूद, पकड़म पकड़ाई, अंताक्षरी और गोल घेरे में कुर्सी में पहले बैठने का खेल शामिल थे।______इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता की शपथ ली और देश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
