भागवत कथा के तृतीय दिन श्री सुभाष जोशी ने समाज को संदेश दिया कि समर्पण भाव से भागवत कथा सुनें और समाज के उत्तर न दें, सही समय पर भगवान उत्तर देंगे

श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा तुलसी मंदिर प्रांगण में आयोजित भागवत कथा के तृतीय दिन श्री सुभाष जोशी ने समाज को संदेश दिया कि समर्पण भाव से भागवत कथा सुनें और समाज के उत्तर न दें, सही समय पर भगवान उत्तर देंगे।

कथा के दौरान कपिल कथा और ध्रुव प्रसंग के बारे में बताया गया। व्यास जी से आशीर्वाद लेने कैंट विधायक सविता कपूर जी, पूर्व राज्य मंत्री अशोक वर्मा जी और विशाल गुप्ता जी ने आशीर्वाद प्राप्त किया।**********समिति के सदस्यों ने भक्तों के साथ मिलकर आरती करवाई और प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर संरक्षक सुधीर जैन, अश्वनी अग्रवाल, आलोक जैन, अनिरुद्ध जिंदल, रोशन राणा, बालकृष्ण, संजीव गुप्ता, विनय प्रजापति, गौरव जैन, सुमित बंसल, हेमराज अरोड़ा, अरिहंत जैन, राहुल माटा, आयुष जैन, नितिन अग्रवाल, शिवम् गुप्ता, अनुष्का राणा, कृतिका राणा, नितिन अग्रवाल, हिमांशु कोटनाला, विक्रम चौधरी, पुनीत जैन उपस्थित थे।