मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में संगठन की आगामी कार्यकमों की अहम बैठक, नेम प्लेट , आई डी (पहचान पत्र) वितरित किए गए। इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के पोस्टर से भी जागरूकता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में समाजसेवी बॉलीवुड एक्ट्रेस उद्योगपति सुश्री इंद्राणी पांधी जी रही।__________कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने किया। सबको वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर सुश्री इंद्राणी पांधी जी ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में सामाजिक लोगो के सहयोग से ही समाज आगे बढ़ता है जिस तरह मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन पिछले कई सालों से लगातार समाज सेवा में कार्यरत हैं जिन्होंने कोरोना काल जैसी मुश्किल घड़ी में भी अपनी सेवाएं देकर सहायता प्रदान की ओर उनको लाभ पहुंचाया।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन ने आगामी कार्यक्रम और संस्था की गतिविधियों को सबके बीच रखा और सबसे सक्रिय रूप से सहभागिता करने का आह्वान किया ।
इस अवसर पर आशा पनौली ने कहा कि मैं संगठन की गतिविधियां निरंतर देखती रहती हूं और यह संगठन सभी कार्य जनहित में करता है ऐसे सक्रिय संगठन से जुड़ना मेरा सौभाग्य है ।________इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा भारतीय जनता पार्टी विवेक जैन ने संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पद चिन्हों पर चलते हुए कार्य कर रहा है हम संगठन को सम्मानित करते हुए गौरव का अनुभव कर रहे हैं तब विवेक जैन ने भगवान महावीर के स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर इंजीनियर एसपी सिंह, इंजीनियर पी सी वर्मा, गीता वर्मा, संदीप जैन, रेखा राना, जितेंद्र डडोना, विवेक जैन, शेफाली जैन, प्रदीप नागलिया, विजय कथूरिया, विवेक , वीरेंद्र जैन आदि लोग मौजूद रहे।
मधु जैन
प्रदेश अध्यक्ष
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन
