अयोध्या, उत्तर प्रदेश – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज श्री अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर पर ध्वजारोहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक नए युग का शुभारंभ है

भारत के भाग्य को वैश्विक मंच पर एक नई ऊंचाई प्रदान करने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सरसंघचालक श्रद्धेय डॉ. मोहन भागवत जी के कर-कमलों से सांस्कृतिक चेतना की आधार भूमि श्री अयोध्या धाम में आज अभिजीत मुहूर्त में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण अत्यंत दिव्यता एवं भव्यता के साथ अपनी पुण्य परिणति को प्राप्त हुआ*******मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी, श्री मणिरामदास छावनी के पूज्य महंत एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज व कोषाध्यक्ष पूज्य स्वामी गोविन्द देव गिरी जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ ध्वजारोहण समारोह रामराज्य की पुनर्स्थापना का उद्घोष कर रहा है*********उन्होंने कहा कि ‘रघुकुलनंदन’ प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण में अपना योगदान देने वाले सभी कर्मयोगियों, पूज्य साधु-संत गणों व समर्पित रामभक्तों का हृदय से अभिनंदन एवं आभार
जय जय श्री राम_____बैठक के दौरान उपस्थित रहे
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
श्रीमती आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल, उत्तर प्रदेश
श्री नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री, भारत सरकार
डॉ. मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज, अध्यक्ष, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
स्वामी गोविन्द देव गिरी जी महाराज, कोषाध्यक्ष, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
अन्य गणमान्य व्यक्ति
