जनवरी में होगा दिव्य श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन🚩🙏🏼

जनवरी में होगा दिव्य श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

देहरादून______ श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा तुलसी मंदिर प्रतिष्ठान, तिलक रोड में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 5 जनवरी से 11 जनवरी तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन देश की खुशहाली, सुख-शांति, अखंडता, समृद्धि और प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित किया जा रहा है।*******समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता भागवताचार्य श्री सुभाष जोशी जी और सुधीर जैन जी ने की। सुप्रसिद्ध कथा व्यास सुभाष जोशी जी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा में भाग लें और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना करें।******इस अवसर पर तुलसी मंदिर के अध्यक्ष अश्विनी अग्रवाल, समिति के बालकिशन शर्मा, एडवोकेट संजीव गुप्ता, डॉक्टर नितिन अग्रवाल, आलोक जैन, हेमराज अरोड़ा, राहुल माटा, सचिन आनंद, आयुष जैन, गौरव जैन, विनय प्रजापति, अंशुल बंसल, विक्रम सिंह, सुमित बंसल, शिवकुमार गुप्ता, सुरेश रावत, सुशील वाधवा, कृतिका राणा और अनुष्का राणा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम विवरण:

  • तिथि: 5 जनवरी से 11 जनवरी
  • स्थान: तुलसी मंदिर प्रतिष्ठान, तिलक रोड, देहरादून
  • कथा व्यास: श्री सुभाष जोशी जी

समिति की ओर से सभी से अनुरोध है कि इस भव्य आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।