देश के समस्त राज्यों के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष,महामंत्री तथा अन्य सभी शिक्षक संगठनों से अपील
भारत वर्ष के समस्त राज्यों के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष महा मंत्री एवं अन्य पदाधिकारी शिक्षक साथी शिक्षिका बहनें एक सितंबर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला लिया गया है कि 1 से 8 तक बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षण कार्य करने वाले समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं अनिवार्य रूप से TET teacher eligibility test शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करेगें,जिसके विरोध में राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया जिसमें उतर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष/अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी जी को संयोजक बनाया गया है,साथ ही समस्त प्रदेशों के अध्यक्षों को सह संयोजक बनाया गया है,25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक देश के समस्त जनपदों में बैठक कर जनप्रतिनिधियों से संपर्क करेगें ,24 नवंबर को अखिल भारतीय संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में समस्त राज्यों के घटक संगठनों के पदाधिकारी एवं शिक्षक साथी शिक्षिका बहिनें दिल्ली जंतर मंतर पर भारी संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन में भाग लेकर शक्ति प्रदर्शन करेगें। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय शिक्षक संघ /संघर्ष मोर्चा के संयोजक आदरणीय योगेश त्यागी जी के आह्वान पर 24 नवंबर को समस्त राज्यों के पदाधिकारी एवं शिक्षक साथी शिक्षिका बहनें आंदोलन में बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लेगें। मित्रों यदि इस समय समस्त घटक संघ एक मंच पर नहीं आये तो आने वाले समय में सरकार शिक्षकों के साथ दमनकारी नीति अपना सकती है जिसका खामियाजा आम शिक्षक शिक्षिका को भुगतना पड़ेगा।यदि भारत वर्ष के समस्त घटक दल एक मंच पर आकर अपनी लड़ाई लड़ते हैं तो सरकार को हमारी समस्या का समाधान करना पड़ेगा।आप लोगों से अपील है कि इस मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर इस आंदोलन को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाने का कष्ट करें।
सुभाष चौहान
राष्ट्रीय महामंत्री
अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ।
