पत्रकारों की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
देहरादून के उज्जवल रेस्तरां, परेड ग्राउंड में 24 अक्टूबर 2025 को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स [इंडिया] की बैठक वरिष्ठ पत्रकार श्री रविन्द्र नाथ कौशिक जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में पत्रकारिता और पत्रकारों से संबंधित अनेक समस्याओं पर गहन चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य बिंदु:********* वरिष्ट पत्रकार श्री अशोक मलिक का स्वागत: बैठक में पत्रकार अशोक मलिक के देहरादून आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।*******नए पदाधिकारियों को शपथ: संगठन के नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।*******सदस्यता और उपस्थिति: बैठक में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अनेक सदस्य उपस्थित थे, जिनमें पत्रकार जितेंद्र सहगल, सोनू सिंह, तरुण मोहन, राजकमल गोयल, सुनील बडोला, गिरधर गोपाल लूथरा, प्रभा वर्मा, संजय सुमिताभ , रेणु सेमवाल आदि प्रमुख उपस्थित रहे

पत्रकारिता के मुद्दे:**********बैठक में पत्रकारिता और पत्रकारों से संबंधित अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई और समस्याओं का समाधान निकालने के लिए विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने अपने विचार साझा किए और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।
