राजपुर में पानी की त्राहि-त्राहि

राजपुर में पानी की त्राहि-त्राहि_____विकट 15 सितंबर को आई आपदा ने राजपुर, देहरादून में भारी तबाही मचाई है। शिखर बाल झरने के धरास्त हो जाने से राजपुर के अनिल और उनकी पत्नी की जान चली गई। इस आपदा ने जल संस्थान की जलापूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है, जिससे राजपुर, किशनपुर, केनाल रोड, जाखन, दानियों का डांडा, सपेरा बस्ती, कुठालगेट, काट बंगला, मसूरी रोड, बिरगिरवाली, ढाकपट्टी, ढाकपट्टी गांव, राजपुर रोड और आईएएस कॉलोनी में पानी की भारी किल्लत हो गई है।

पानी की कमी____लोग पानी के टैंकरों के पीछे भाग रहे हैं और एक टैंकर आने पर सैकड़ों लोग बाल्टियों और भिगौनों के साथ परेशान नजर आ रहे हैं। जल संस्थान ने बताया है कि वर्षा नहीं होने की स्थिति में कम से कम एक सप्ताह तक पानी की समस्या बनी रहेगी।

जनता की परेशानी_____जनता को जनप्रतिनिधियों से भी निराशा ही मिल रही है और लोग भगवान से ही राहत की आस लगाए बैठे हैं। राजपुर के योगेश अग्रवाल ने जनहित में उक्त जानकारी उपलब्ध करवाई है।