JBIT इंस्टीट्यूट में रक्तदान शिविर का आयोजन___ JBIT इंस्टीट्यूट के संस्थापक श्री एल डी सिंघल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर इंस्टीट्यूट के छात्रों द्वारा भारतीय रैड क्रास सोसायटी देहरादून के साथ सहयोग करके रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 120 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया।


मुख्य अतिथि का संबोधन_____इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर जगमोहन राणा ने इंस्टीट्यूट के संस्थापक श्री एल डी सिंघल का जीवन परिचय से छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि श्री एल डी सिंघल जी का जीवन छात्रों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है।

विशिष्ट अतिथि का संबोधन_____विशिष्ट अतिथि श्री मोहन खत्री जी ने इंस्टीट्यूट में भारतीय रैड क्रास सोसायटी के सहयोग से लगने वाले रक्तदान शिविर के लिए धन्यवाद दिया और छात्रों के द्वारा दिए जाने वाले रक्त की भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई भी दान नहीं है और इससे दुखी परिवार में खुशियां आती हैं।
रक्तदान का महत्व_____श्री मोहन खत्री जी ने कहा कि रक्तदान करने से न केवल मरीजों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे नियमित अंतराल पर रक्तदान करें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
आयोजन का संचालन______इस आयोजन का संचालन श्री मोहम्मद इमरान खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय रैड क्रास सोसायटी के प्रभारी महासचिव श्री हरीश शर्मा जी के साथ श्रीमती हेमलता सिंघल चैयरपर्सन, श्री संदीप सिंघल वाईस चेयरमैन, श्री रजत सिंघल सेकेट्री, प्रोफेसर अनीता रावत फार्मर डायरेक्टर यूसर्क, डा संदीप कालिया, सुमित सांगवान, प्रीति आनंद, अंकित चौहान, शिवानी चौधरी के साथ इंस्टीट्यूट के छात्रों सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
