सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शिक्षकों को TET पास करने की बाध्यता का घोर विरोध


सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शिक्षकों को TET पास करने की बाध्यता का घोर विरोध

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शिक्षकों को दो वर्षों के अंतराल में TET पास करने का फरमान जारी किया गया है जिसका अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ घोर विरोध करता है। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति बी टी सी एवं बीएड के अनुसार विभाग में हुई है और वर्षों से अध्यापक अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी से कर रहें हैं और समय समय पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिक्षकों ज्ञान बढा़ने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है,इसके बावजूद भी सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों द्वारा सेवारत शिक्षकों को TET पास करने की बाध्यता का आदेश जारी किया जा रहा है,जो शिक्षकों के साथ नाइंसाफी है,जिसको संगठन कदापि स्वीकार नहीं करेगा ।अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महा मंत्री सुभाष चौहान ने कहा कि विभाग लगातार शिक्षकों के लिए तुगलकी फरमान जारी कर रहें हैं जिस कारण शिक्षकों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा रहा है, जिसका बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।और शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर रही है,सुभाष चौहान ने कहा कि यदि विभाग सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार जबरन शिक्षकों को TET के लिए बाध्य करता है तो संपूर्ण भारत वर्ष में शिक्षकों का देश व्यापी आंदोलन होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।
सुभाष चौहान
राष्ट्रीय महामंत्री
अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ