28 फरवरी को 16वीं किस्त की राशि 6 हजार करोड़ ट्रांसफर किए गए। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को हर साल 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई

28 फरवरी को 16वीं किस्त की राशि 6 हजार करोड़ ट्रांसफर किए गए। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को हर साल 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। इससे अभी तक 5 करोड़ से अधिक लोग लाभ उठा चुके हैं। देश विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ रहा है हम चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाले विश्व के पहले देश बन गए हैं इस सफलता का श्रेय जहां इसरो के वैज्ञानिकों को जाता है वही प्रधानमंत्री मोदी को भी इसका श्रेय जाता है।…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐतिहासिक फैसले किए हैं जिनमें अयोध्या विवाद, तीन तलाक़, संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, नागरिकता संशोधन अधिनियम और डिजिटल इंडिया की शुरुआत आदि प्रमुख हैं इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने वंदे भारत ट्रेन, 80 नए एयरपोर्ट और नए संसद भवन की सौगात भी देश के लोगों को दी है। इसलिए हमें 19 अप्रैल को अलवर से कमल खिलाकर मोदी को भेंट करना है।…इस मौके पर केंद्रीय मंत्री एवं अलवर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव, अलवर विधायक एवं राज्य मंत्री संजय शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, लोकसभा चुनाव संयोजक संजय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, पूर्व सांसद डा० कर्ण सिंह यादव, पूर्व विधायक बनवारी लाल, महेश भारद्वाज, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे।