स्व. रमेश कुमार वर्मा की 7वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, 16 यूनिट रक्तदान

देहरादून, 19 नवंबर🌿🌿🌿🌿समाजसेवी स्व. रमेश कुमार वर्मा की 7वीं पुण्यतिथि पर रणजीत सिंह वर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 16 यूनिट रक्तदान किया और स्व. वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्व. रमेश कुमार वर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम संयोजक एवं रेडक्रॉस सोसायटी के कोषाध्यक्ष, उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष तथा राज्य आंदोलनकारी मोहन सिंह खत्री ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंदों को जीवनदान देने का सबसे बड़ा माध्यम है। स्व. वर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित यह शिविर उनके समाजसेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने का प्रयास है।रक्तदान करने वालों में सतेन्द्र सिंह भंडारी, अमित खत्री, जॉनी कुमारी, दीपक पंवार, निकांश देसाई, राजेन्द्र सिंह मखलोगा, मोहम्मद अब्दुल रहमान, कौशल, विजेन्द्र, सोएब, दिनेश कुमार, सात्विक चौहान एवं निजामुद्दीन सहित अन्य लोग शामिल रहे।