परम पूज्य गुरु माँ पूर्णमति माताजी का सपरिवार आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला*

**परम पूज्य गुरु माँ पूर्णमति माताजी का सपरिवार आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला*

* हरिद्वार पहुँचकर परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी के दर्शन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर चातुर्मास के दौरान किए गए मीडिया संकलन की फाइलें आदरणीय रितु दीदी को सादर भेंट कीं।इस पावन अवसर पर मैं हृदय की अनंत गहराइयों से सभी लेखाकारों, छायाकारों, पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया से जुड़े सभी सहयोगियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ।आप सभी ने चातुर्मास के दौरान अपने समय, मेहनत, समर्पण और अमूल्य सहयोग से प्रत्येक धार्मिक आयोजन, प्रवचन एवं आध्यात्मिक गतिविधि को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आप सभी का सहयोग, स्नेह और समर्पण मेरे लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद।**गुरु माँ के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन।** 🙏सादर आभार एवं शुभकामनाओं सहित। मधु जैन मीडिया समन्वयकजैन समाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *