भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न**

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न**

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न**

देहरादून🌿🌿🌿🌿** संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिकारत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी ससंघ के पावन सान्निध्य में गांधी रोड स्थित जैन भवन में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव (दीपोत्सव) बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी के चरणों में निर्वाण लाडू समर्पित कर पुण्य लाभ अर्जित किया।इसी शुभ अवसर पर **श्री मज्जिनेंद्र 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ** का भी भव्य शुभारंभ हुआ। प्रवचन के उपरांत जैन समाज के अध्यक्ष श्री विनोद जैन द्वारा ध्वजारोहण किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:15 बजे मंगल घटयात्रा के साथ हुआ।

प्रातः 7:00 बजे नित्य अभिषेक, शांतिधारा, निर्वाण कल्याणक पूजन एवं निर्वाण लाडू अर्पण की धार्मिक क्रियाएं संपन्न हुईं। इसके उपरांत पंडाल शुद्धि, सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा एवं पात्र चयन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराए गए। इस अवसर पर चातुर्मास निष्ठापन एवं कलश वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।सकल दिगंबर जैन समाज विद्या समय पूर्ण वर्षा योग समिति के अंतर्गत **विधान के सौभाग्यशाली पुण्यार्जक परिवार** श्री जनेश्वर जैन एवं श्री अंकित जैन रहे। प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य नीतिश जैन एवं जय चंद जैन ज्वेलर्स को प्राप्त हुआ। मुख्य निर्वाण लाडू समर्पण का सौभाग्य संदीप जैन एवं अतिशय जैन (जैना होम डेकोर) तथा द्वितीय लाडू राजीव जैन (फोम हाउस) परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर निर्माण उत्सव पर मनाया इस अवसर पर परम पूज्य आर्यिकारत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी ने अपने मंगल प्रवचनों में भगवान महावीर स्वामी के जीवन चरित्र, उनके त्याग, तप, साधना एवं मोक्ष कल्याणक का आध्यात्मिक महत्व समझाया। माताजी ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, करुणा एवं आत्मकल्याण का मार्ग अपनाकर ही मानव जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।माताजी ने भगवान महावीर की महिमा एवं उनके दिव्य संदेश को अपनी रचनाओं, विशेषकर ‘महावीर जिन पूजा’ के माध्यम से भी जन-जन तक पहुंचाया है। भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण कार्तिक कृष्ण अमावस्या के दिन बिहार के पावापुरी में हुआ था। इसी पावन स्मृति में जैन समाज दीपोत्सव मनाता है तथा निर्वाण लाडू अर्पित कर मोक्ष कल्याणक की आराधना करता है।इस अवसर पर जैन समाज की मीडिया समन्वयक *

*मधु जैन** ने बताया कि परम पूज्य पूर्णमति माताजी का चातुर्मास अब संपन्न हो गया है। माताजी के पावन सान्निध्य में 9 नवंबर से 14 नवंबर तक श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देहरादून के स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों से भी धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम में सकल दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारियों, महिला मंडल, युवा मंडल एवं बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधुओं की उपस्थिति रही। संपूर्ण जैन भवन भक्तिमय वातावरण, दीपों की रोशनी एवं भगवान महावीर के जयकारों से गुंजायमान रहा।

मधु सचिन जैन मीडिया समन्वयक जैन समाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *