मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से भेंट कर दी दीपावली की शुभकामनाएं

देहरादून। 🌿🌿🌿🌿🌿मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी से डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके आवास पर भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय कॉलोनी स्थित पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की तथा दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोनों वरिष्ठ नेताओं के स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
