द हैरिटेज स्कूल में आयोजित किया गया भव्य सांस्कृतिक उत्सव शिवालिक सदन ने सर्वश्रेष्ठ नृत्य प्रदर्शन कर कब्जाई डायरेक्टर्स ट्राफी गायन में मोनाल सदन ने हासिल किया सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

द हैरिटेज स्कूल में आयोजित किया गया भव्य सांस्कृतिक उत्सव शिवालिक सदन ने सर्वश्रेष्ठ नृत्य प्रदर्शन कर कब्जाई डायरेक्टर्स ट्राफी गायन में मोनाल सदन ने हासिल किया सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

द हैरिटेज स्कूल में आयोजित किया गया भव्य सांस्कृतिक उत्सव शिवालिक सदन ने सर्वश्रेष्ठ नृत्य प्रदर्शन कर कब्जाई डायरेक्टर्स ट्राफी गायन में मोनाल सदन ने हासिल किया सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

देहरादून।🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿 द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में सीनियर वर्ग का सांस्कृतिक महोत्सव स्कूल परिसर में भव्य एवं शानदार प्रस्तुतियों के बीच आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं की मोहक प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। सर्वश्रेष्ठ नृत्य प्रदर्शन का पुरस्कार शिवालिक सदन ने हासिल किया। उन्होंने एक बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें हमारे राष्ट्रीय प्रतीकों जैसे शानदार बाघ, मनमोहक मोर और कमल के फूल को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया कर डायरेक्टरर्स ट्राफी पर कब्जा किया।यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार , निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी, हरदीप कौर, सारिका जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।इस अवसर पर शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और खिलाडि़यों को निदेशक विक्रांत चौधरी व काउंसलर चारू चौधरी सम्मानित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक उत्सव को तीन श्रेणियों में बांटा गया, बियॉन्ड द बीट्स (गायन), रंगमंच (नाटक) और नृत्य निर्धारित की गई। इस दौरान चारों सदनों ने इन तीनों श्रेणियों में अपनी प्रस्तुतियां दीं।इस अवसर पर गायन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मोनाल सदन को पुरस्कार दिया गया, जबकि नाटकों के लिए मंदाकिनी सदन और शिवालिक सदन को पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए डायरेक्टर्स ट्रॉफी शिवालिक सदन को दी गई। कार्यक्रम में चारों सदनों ने छठ पूजा से लेकर स्वतंत्रता संग्राम तक, अलग-अलग विषयों पर नाटक प्रस्तुत किए।इस अवसर पर शिवालिक सदन ने छठ मैया की कथा शीर्षक से एक बहुत ही भावपूर्ण नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें छठ पूजा को दिखाया गया था। मंदाकिनी सदन ने उन गुमनाम नायकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जिन्हें भुला दिया गया है।इस दौरान निर्णायकों में स्कूल कोऑर्डिनेटर सुश्री हरजीत कौर और सारिका जैन रही कार्यक्रम बहुत दिलचस्प था और शुरू से अंत तक सभी को बांधकर मंत्रमुग्ध करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी ने कहा कि लोगों ने बेहतरीन टीम वर्क का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि अपनी मंजिल तक जरूर पहुंचेंगे। डॉ. त्यागी ने कहा है कि अपना हौसला बुलंद रखें। स्कूल की छात्रा डेलिशा रावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी, हरदीप कौर, सारिका जैन, शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *