विकासखंड डोईवाला परिसर में दिव्यांग शिविर का सफल आयोजन, 207 मरीजों की ओपीडी

डोईवाला, देहरादून 22 अक्टूबर 2026जिलाधिकारी श्री आशीष चौहान एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, देहरादून के दिशा-निर्देशों तथा समाज कल्याण विभाग के समन्वय के क्रम में आज दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को विकासखंड डोईवाला परिसर में दिव्यांग शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना, स्वास्थ्य परीक्षण करना तथा पात्र व्यक्तियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सुगम बनाना रहा।जिलाधिकारी श्री आशीष चौहान के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने तथा जरूरतमंद लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से ऐसे शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को आवश्यक स्वास्थ्य जाँच, चिकित्सकीय परामर्श एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र संबंधी सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।शिविर के सफल आयोजन में ब्लॉक प्रमुख, विकासखंड डोईवाला का विशेष योगदान एवं सहयोग रहा। प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं विकासखंड स्तर पर आपसी समन्वय से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने प्रतिभाग कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर में उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सेवाएँशिविर में कुल 207 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई। इनमें से 92 मरीजों के ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई तथा 44 मरीजों को फिजियोथेरेपी संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने हेतु कुल 54 मरीजों का पंजीकरण किया गया।शिविर में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत कुल 43 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, जिनमें 24 मानसिक दिव्यांगता, 12 अस्थि संबंधी दिव्यांगता, 5 नेत्र संबंधी दिव्यांगता तथा 2 ईएनटी (कान, नाक एवं गला) संबंधी दिव्यांगता प्रमाण पत्र शामिल हैं।चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों की सराहनाडॉ. प्रताप सिंह रावत, चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डोईवाला ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग देने वाले समस्त चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जिलाधिकारी श्री आशीष चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, समाज कल्याण विभाग तथा ब्लॉक प्रमुख, विकासखंड डोईवाला के सहयोग एवं मार्गदर्शन की सराहना की।उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से जरूरतमंद व्यक्तियों एवं दिव्यांगजनों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग भविष्य में भी जनहित में इसी प्रकार समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।स्वास्थ्य विभाग, विकासखंड डोईवाला दिव्यांगजनों के कल्याण तथा आमजन को सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
